Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
विशेष
Home
Single Post
विजय हजारे ट्रॉफी : ऋतुराज गायकवाड़ का धमाका , एक ओवर में जड़े 07 छक्के
यूपी के खिलाफ बनाया तूफानी दोहरा शतक।, बनाया नया विश्व कीर्तिमान।
डा.निरंजन कुमारकी रिपोर्ट
नेशनल डेस्क।
विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को नया इतिहास रचा गया है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मैच में फैन्स को एक ही ओवर में सात छक्के देखने को मिले। यह रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया है , जिन्होंने यहां क्वार्टरफाइनल मैच में दोहरा शतक भी जड़ा।
उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 विशाल स्कोर बनाया और पांच विकेट खोए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 159 बॉल में 220 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए। कमाल तो तब हुआ जब पारी के 49 वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 07 छक्के जमा दिए।
25 साल के ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी के 49 वें ओवर में कुल 43 रन बनाए , इसमें 07 छक्के शामिल हैं। यूपी की ओर से इस ओवर में शिवा सिंह बॉलिंग कर रहे थे। सम्बंधित ओवर में एक बॉल नो - बॉल हुआ , ऐसा करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
• 48.1 ओवर- 6 रन
• 48.2 ओवर- 6 रन
• 48.3 ओवर- 6 रन
• 48.4 ओवर- 6 रन
• 48.5 ओवर- 6 रन (नो-बॉल)
• 48.5 ओवर- 6 रन (फ्री-हिट)
• 48.6 ओवर- 6 रन
इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा महाराष्ट्र के लिए कोई और बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाया। दो बल्लेबाजों ने 37 - 37 रनों की पारी खेली। बाकी सभी बल्लेबाज दूसरे छोर से ऋतुराज की पारी का ही लुत्फ उठाते रहे। यूपी के बॉलर्स का भी इस मैच में बुरा हाल हुआ। शिवा सिंह 9 ओवर में 88 रन देकर सबसे मंहगे साबित हुए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में बनाए निम्न रिकॉर्ड :
●●●●●●●●●●●●●●
• लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक
• लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (43 रन की बराबरी)
• एक ओवर में 07 छक्के जमाने वाले पहले बल्लेबाज
• लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी
एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड (लिस्ट-ए क्रिकेट)
• 43 रन : ऋतुराज गायकवाड़ – महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश , नवंबर 2022 (भारत)
• 43 रन : बी. हैम्पटन और जे. कार्टर- नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट नवंबर 2018 (न्यूजीलैंड)
Recent Post
आज का पंचाग - राशिफल 6 फरवरी , 2023....
Feb 05 2023
उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू को बचाने के लिए 19-20 फरवर....
Feb 05 2023
आज का पंचाग - राशिफल 5 फरवरी , 2023....
Feb 04 2023
अडानी ग्रुप में चल रहे घमासान पर वित्त मंत्री निर्....
Feb 04 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
बिहार के भूषण कुमार महतो को राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती में स्वर्ण पदक
Aug 20 2022
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में पहली बार आखिरी गेंद पर जीता मैच, कोहली ने दिया दिवाली का तोहफा
Oct 23 2022
सहरसा जिला में होने वाली खेल प्रतियोगिता को लेकर नवादा की टीम रवाना
Nov 03 2022
इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 30 साल पुराना हिसाब बराबर किया, दूसरी बार बना टी20 चैंपियन
Nov 13 2022
उड़न परी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की बनीं
Nov 27 2022
अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन बनी
Dec 18 2022
पटना के गांधी मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन
Dec 20 2022
राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के पुरूष वर्ग में बिहार जीता
Dec 25 2022
गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के चारों साहबजादे के नाम पर गुरुद्वारा का निर्माण होना चाहिए - महन्थ ब्रजेश मुनि
Jan 08 2023
जमुई: फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने अधिवक्ता संघ को 58 रन से दी शिकस्त
Jan 27 2023
भारत ने आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया
Jan 29 2023
Top