कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवम्बर को शाम 5:32 से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, संध्या 6 :19 बजे समापन
डा.निरंजन कुमार की रिपोर्ट 
नेशनल डेस्क।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आठ नवंबर को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण शाम 05 : 32 बजे शुरू होगा जो शाम 06 : 19 बजे खत्म हो जाएगा। सूतक काल सुबह आठ बजकर 10 मिनट से ही शुरु हो जाएगा और शाम 06 :19 बजे समाप्त होगा। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी।
विद्वान पंडित महेंद्र पांडे ने बताया कि आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान और दान के लिए नदी तटों पर पहुंचेंगे। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। लेकिन इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है।
   पंडित पांडे ने कहा कि ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दरम्यान पूजा - पाठ समेत सभी प्रकार के धार्मिक कार्यों पर रोक रहेगी। इस स्थिति में लोगों के बीच देव दीपावली मनाने पर संशय है।
     चंद्रग्रहण के चलते सूतक काल सुबह 08 : 10 बजे शुरू होगा जो शाम 06.19 बजे समाप्त होगा। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी। सूतक शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक काल की समाप्ति के बाद मंदिरों के पट खोले जाएंगे और देव स्नान और सफाई के बाद पूजा - अर्चना होगी।
    सर्वविदित है कि साल का अंतिम चंद्रग्रहण भारत के आलावे दुनिया के कई देशों में दिखेगा। श्रद्धालु इस दरम्यान उदारता के साथ सामग्रियों का दान भी करते हैं।

Top