Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
रामनगरी अयोध्या आने वाले पर्यटक अब लेंगे क्रूज सेवा का आनंद , सरयू में उतरा "जटायू"
अयोध्या के सरयू नदी में शुरू हुई क्रूज सेवा
निरंजन की रिपोर्ट
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आने वाले पर्यटकों और राम भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या आने वाले लोग अब क्रूज की सेवा का आनंद ले सकेंगे। एक भव्य समारोह के दौरान "जटायु" क्रूज का जलावतरण हुआ। इस मौके पर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस नवनिर्मित क्रूज को आम जनता के लिए समर्पित किया। अयोध्या क्रूज लाइंस द्वारा संचालित इस क्रूज में एक साथ कुल 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह क्रूज अयोध्या के संत तुलसीदास घाट से चलकर गुप्तार घाट तक करीब 09 किलोमीटर का सफर तय करेगा। उसके बाद गुप्तार घाट पर 20 मिनट विश्राम करने के बाद यह क्रूज वापस संत तुलसीदास घाट आएगा। इस दौरान लगभग 18 किलोमीटर का सफर 02 घंटे में यह क्रूज तय करेगा। इस क्रूज में यात्रियों को पूर्वांचल के विभिन्न पकवान उपलब्ध होंगे। इसके अलावा क्रूज में मौजूद गाइड सरयू तट के किनारे स्थित विभिन्न मंदिरों का इतिहास और गुप्तार घाट के पौराणिक महत्व से भी पर्यटकों को अवगत कराएंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज अयोध्या को एक क्रूज की सेवा उपलब्ध कराई गई है। अभी हम 100 सीटर क्रूज शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा हम एक बड़ा क्रूज भी जल्द ही सरयू में उतारेंगे। पर्यटन विभाग ने यूपीनेडा के साथ एक एमओयू साइन किया है , जिसमें हम सौर ऊर्जा से संचालित क्रूज का संचालन करेंगे। यह क्रूज अयोध्या के अलावा काशी - मथुरा में भी चलाया जाएगा। इस क्रम में हम पूर्वांचल के व्यंजनों को इस क्रूज में सवार पर्यटक और श्रद्धालुओं के बीच वितरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि अयोध्या की अन्य योजनाओं में आने वाले जनवरी माह तक हमारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। हमारा प्रयास है कि हमारी सारी योजनाएं भगवान राम लला के मंदिर के उद्घाटन से पूर्व अधिक से अधिक संचालित हो जाएं। हम अयोध्या के सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। अयोध्या के सड़क मार्ग को और अधिक बेहतर किया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग से लेकर फोरलेन हाई-वे को अलग - अलग शहरों से जोड़ा जाने का प्रयास जारी है।
Download Pdf
Recent Post
आज का पंचांग - राशिफल 9 मई , 2024....
May 08 2024
डैमेज कंट्रोल:सैम पित्रोदा ने अपनी रंगभेदी टिप्पणी....
May 08 2024
समस्तीपुर में मंत्री रत्नेश सदा और मंहत ब्रजेश मु....
May 08 2024
तीसरे चरण में वोट प्रतिशत बढा,लगभग आधी सीटों पर वो....
May 07 2024
YOU MIGHT ALSO LIKE
क्या लोकसभा चुनाव के पहले कामन शिविल कोड लागू होगा?
Jun 15 2023
615 करोड़ बजट वाले चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की तिथि और समय तय।
Jun 29 2023
चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की तस्वीर
Aug 07 2023
चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा
Aug 22 2023
ISRO का मिशन सूर्य तैयार, 2 सितंबर को होगा लॉन्च, जानिए सूर्य के कितने करीब जाएगा
Aug 27 2023
पीएम नरेंद्र मोदी जिस कार में करते हैं सफर उसपर नहीं होता बम , गोली और गैस अटैक का असर
Sep 17 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित पर्वती कुंड मंदिर पहुंचे
Oct 12 2023
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को,गर्भगृह में विराजेंगे रामलला,PM मोदी होंगे शामिल
Oct 25 2023
जापान ने बना ली बिजली से चलने वाली दुनिया की पहली गन मशीन
Oct 26 2023
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे पहले संतों को भेजा जा रहा है निमंत्रण।
Dec 02 2023
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में रात बिताकर तोड़ा मिथक, बोले- बाबा महाकाल तो पूरे ब्रह्मांड के राजा
Dec 17 2023
विंटर सोलस्टिस 2023 : 22 दिसंबर को 16 घंटे रहेगा अंधेरा , साल की सबसे लंबी रात। 08 घंटे का होगा दिन
Dec 21 2023
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया 11 दिन का खास अनुष्ठान
Jan 11 2024
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान
Jan 16 2024
देखें राम मंदिर में रामलला की पहली झलक गर्भगृह में विराजे "रघुनंदन"’
Jan 18 2024
अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा: शंख, शहनाई-मंत्रोच्चार से गूंज उठा राम मंदिर, पीएम नरेन्द्र मोदी की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा
Jan 22 2024
Top