Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
विशेष
Home
Single Post
राजीव कुमार होंगे देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त
मोदी सरकार में निभा चुके हैं वित्त सचिव की जिम्मेदारी
नई दिल्ली ,12मई।
राजीव कुमार देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। वे 15 मई को सीईसी का पद संभालेंगे। मौजूदा सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है।
कौन हैं राजीव कुमार?
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। वे 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। राजीव कुमार बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है। वे फरवरी 2020 में ही केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
राजीव कुमार के नेतृत्व में कराए जाएंगे 2024 के आम चुनाव
राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है। यानी अगले विधानसभा चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनाव तक राजीव कुमार की देखरेख में ही होने हैं।
Recent Post
आज का पंचांग-राशिफल 19 मई-2022....
May 18 2022
इस्सयोगियों ने मनाया महात्मा सुशील एवं माँ विजया क....
May 18 2022
शिविर के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को शस्त्र क....
May 18 2022
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए सासंद कोटा बहा....
May 18 2022
YOU MIGHT ALSO LIKE
पीएम नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय सौंपा गया है…
Jul 07 2021
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: प्रोन्नति में आरक्षण देने से मना नहीं किया परंतु शर्तों को कम करने से किया इनकार
Jan 28 2022
5 राज्यों में 128 बैंक फ्रॉड के मामले मे 21 हजार करोड़ की राशि निहित
Mar 24 2022
अब सितंबर तक 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, मोदी सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने के लिए बढ़ाया
Mar 26 2022
सहारा प्रमुख सुब्रत राय पर हाईकोर्ट का सख्त आदेश
May 13 2022
छह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बदलेंगे
May 17 2022
Top