Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
विशेष
Home
Single Post
माधवी पुरी बुच बनीं भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरपर्सन
नई दिल्ली,01 मार्च । केंद्र सरकार ने माधवी पुरी बुच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सेबी प्रमुख पद पर पहली बार किसी महिला की नियुक्ति की गई है।सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक, बुच ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद से एमबीए किया है।
उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बुच ने आईसीआईसीआई बैंक सहित निजी क्षेत्र में कई शीर्ष पदों पर काम किया है। बुच सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह चीन के शंघाई में स्थित नव विकास बैंक की सलाहकार थीं। उन्होंने निजी इक्विटी फर्म ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के सिंगापुर कार्यालय के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।उन्होंने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है।
Recent Post
आज का पंचांग-राशिफल 19 मई-2022....
May 18 2022
इस्सयोगियों ने मनाया महात्मा सुशील एवं माँ विजया क....
May 18 2022
शिविर के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को शस्त्र क....
May 18 2022
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए सासंद कोटा बहा....
May 18 2022
YOU MIGHT ALSO LIKE
पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए
Mar 22 2022
सुपरटेक को NCLT ने घोषित किया दिवालिया, 25,000 घर खरीदारों का भविष्य दांव पर
Mar 25 2022
Top