आज का पंचांग - राशिफल 17 सितम्बर. 2026
श्री गणेशाय नम:  !! दैनिक पंचांग !!
☀ 17 - सितम्बर - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  षष्ठी  10:26 AM
🔅 नक्षत्र  अनुराधा  08:41 PM
🔅 करण :
           तैतिल  10:49 AM
           गर  10:49 AM
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  विश्कुम्भ  12:49 PM
🔅 वार  गुरूवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:55 AM  
🔅 चन्द्रोदय  11:16 AM  
🔅 चन्द्र राशि  वृश्चिक  
🔅 सूर्यास्त  06:05 PM  
🔅 चन्द्रास्त  09:44 PM  
🔅 ऋतु  शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1948  पराभव
🔅 कलि सम्वत  5128  
🔅 दिन काल  12:16 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2083  
🔅 मास अमांत  भाद्रपद  
🔅 मास पूर्णिमांत  भाद्रपद  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:19:27 - 12:08:33
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  09:41 AM - 10:30 AM
🔅 कंटक  02:35 PM - 03:24 PM
🔅 यमघण्ट  06:24 AM - 07:14 AM
🔅 राहु काल  01:16 PM - 02:48 PM
🔅 कुलिक  09:41 AM - 10:30 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  04:13 PM - 05:03 PM
🔅 यमगण्ड  05:35 AM - 07:07 AM
🔅 गुलिक काल  08:39 AM - 10:11 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  दक्षिण  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ  
❤️💛विशेष ~  लोलार्क षष्ठी व्रत,  ललिता षष्ठी [गुर्जर समाज प्रसिद्ध], स्कन्द षष्ठी, विश्वकर्मा पूजा, शरद् ऋतु आरंभ। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909

❤️💛 17 सितंबर 2026, गुरूवार 💛❤️
मेष (Aries): आज के दिन निजी विचारों को छोड़कर अन्य विचारों को अपनाएं। घर और परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाएं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार भोजन मिलने की संभावना कम है। संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

वृषभ (Tauras): आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

मिथुन (Gemini): आपकी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखें। आवेश और उग्रता के कारण तकरार की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित हैं उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप प्रसन्न रहेंगे। अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

कन्या (Virgo): प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा आज का दिन। मन में चिंता रहेगी। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। नौकरी या व्यवसायिक स्थल पर सहकर्मी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करने का सूचना देते हैं। क्रोध न करें। वाणी और वर्तन पर संयम रखना आपके हित में होगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  1

धनु (Sagittarius): आपके लिए बहुत अनुकूल है आज का दिन। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): आज आपमें शारीरिक रूप से आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में द्विधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

कुंभ (Aquarius): स्वभाव में रहा हठीलापन छोड़ने के लिए आप को सूचित करते हैं। अधिक भावुकता के कारण मन में परेशानी रहेगी। सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखें। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यो में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्या प्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

मीन (Pisces): आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ संबंधो में निकटता आयेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक :  9

Top