जमुई में दबोचा गया रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी , 60 हजार घूस के साथ हुआ गिरफ्तार।

जमुई जिला अन्तर्गत खैरा अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक आशीष कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड मुख्यालय के समीप पंचायत सरकार भवन में 60000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गयी थी। बताया जाता है कि परिमार्जन करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। निगरानी विभाग ने अपने स्तर से इसका पता लगाया। इसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। निगरानी टीम गुरुवार की सुबह में कील- कांटा दुरुस्त किया। जैसे ही पीड़ित ने राजस्व कर्मी को रिश्वत दी , तभी टीम ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मी से पटना में पूछताछ की जायेगी। निगरानी कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। राजस्व कर्मचारी को दबोचे जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Top