कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी संगठन में किया  बड़ा फेरबदल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। नये महासचिवों और प्रभारियों की नियुक्ति के साथ बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कुल तेरह राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। पार्टी ने बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं.कांग्रेस ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (13 फरवरी 2025) को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था.
Top