भारत के
रतन टाटा अब हमारी यादों में हैं।  पारसी समुदाय के रतन टाटा की मुम्बई में  पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गयि।नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी। उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा। गृह मंत्री अमित शाह से उद्योगपति अंबानी तक विदाई देने पहुंचे।

86 साल की उम्र में भी सक्रिय शीर्ष उद्योगपति ने बुधवार रात करीब 11:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
 टाटा समूह 2023-24 में 13 लाख 85 हजार करोड़ रुपये के राजस्व के साथ दुनिया के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक है। भारत के रतन कहे जाने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लेते थे।

Top