टाटा समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति   रतन टाटा का निधन
टाटा समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति  रतन टाटा का निधन हो गया। 86 वर्षीय रतन टाटा ने बुधवार को देर रात मुम्बई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
नोएल टाटा  इस उद्योग समूह के चेयर मैन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
रतन टाटा के निधन के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने नोएल टाटा से बातचीत कर शोक प्रकट किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्णय किया है।
गृहमंत्री अमित शाह भी अंत्येष्टि में जायेंगे।
Top