भाजपा के बिहार  में प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश बने
नई दिल्ली,05 जुलाई। : लोकसभा चुनाव के बाद देश में अब कई राज्यों में  विधानसभा चुनाव होने वाले है। झारखंड,हरियाणा और महाराष्ट्र में इसी वर्ष चुनाव होने हैं।उसके पहले जम्म्-कश्मीर मे चुनाव अवश्यंभावी है।बिहार में नवम्बर 2025 में नियत चुनाव के पहले मध्यावधि चुनाव  की भविष्य  कर रहा है।
सियासी पार्टियों ने णनीतियों की तैयारियां और   बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न प्रदेशों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की कर दी है। जिसकी लिस्ट भी जारी हो गई है। बिहार का पार्टी महासचिव महाराष्ट्र के नेता विनोद तावडे को प्रभारी बनाया गया है।पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार बिहार में प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश को बनाया गया है। वहीं हरियाणा में प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया गया है। पंजाब में पार्टी ने प्रभारी विजय भाई रुपाणी को बनाया है। जबकि सह प्रभारी का पद डॉ. नरिंदर सिंह को दिया गया है।बिहार के कई अन्य नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. नीतीश कैबिनेट में मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. जबकि विधान पार्षद देवेश कुमार मिजोरम के प्रभारी बने हैं. एक और मंत्री हैं दिलीप जायसवाल, विधान पार्षद हैं .उन्हें भी सिक्किम का प्रभारी बनाया गया है. सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी को झारखंड का संगठन प्रभारी बनाया गया है.

Top