दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण
24 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। 27 वर्षों के बाद एक बार फिर दीपोत्सव पर ग्रहण का साया रहेगा। संवत 2052 (वर्ष 1995) में दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण था। इस बार दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण रहेगा। खंडग्रास सूर्यग्रहण शाम 4.27 मिनट से शाम 5.55 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण 1 घंटा 28 मिनट तक दिखाई देगा। खंडग्रास सूर्य ग्रहण का सूतक काल अलसुबह 4.27 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल में नित्य नैमित्तिक कर्म, संध्या, वंदन, पाठ, पूजन, हवन आदि कर्म किए जा सकते हैं।
इस दिन प्रात: सूर्योदय के साथ ही दीपावली पूजन आरंभ हो जाएगा। इस बार अमावस्या की तिथि का आगमन शाम 5.29 से होगा। इसलिए संध्याकाल के बाद दीपावली पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।

 ,

Top