Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
विपक्षी एकता भानुमती के कुनबे के समान - चिराग पासवान
लोजपा रामविलास के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का राजगीर कन्वेंशन हॉल में शुभारंभ
चिराग बोले-सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा एक्टिव हों लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता
पटना,22 सितम्बर।
लोजपा (रामविलास) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पद्मभूषण रामविलास पासवान नगर कन्वेंशन हॉल राजगीर में आरंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने दीप प्रज्जवलित कर किये। इस मौके पर श्री चिराग ने कहा कि विपक्षी एकता भानुमति के कुनबे के समान है जहां जब जब विपक्षी पार्टिया एक मंच पर एकजुट होते है तो वहां प्रधानमंत्री बनने की होड़ लग जाती है। लगभग एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो जाते हैं इसलिए विपक्षी दलों को एकजुट करना संभव नहीं है। श्री चिराग ने कहा कि उनके अंदर केंद्रीय मंत्री बनने की कोई चाहत नहीं है और वे अगर 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार के सामने नतमस्तक हो जाते तो वे खुद आज केंद्र में स्वयं मंत्री होते एवं उनके कई विधायक आज प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल होते। लेकिन उनका मानना है कि जो दल उनके बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के झंडे को अपनाएगा उसे ही वे समर्थन देंगे और उनके साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दल के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर पार्टी की बात और जनता की समस्या को साझा करने की भी बात कही। श्री पासवान ने कहा कि उनका दल बिहार के लोगों की समस्या को लेकर सदैव सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगा। श्री पासवान ने कहा कि सात निश्चय योजना बिहार में सफल नहीं होगी और कुछ दिनों बाद यह भ्रष्टाचार की गंगा बनकर निकलेगी और कई जगहों पर इसमें भ्रष्टाचार की बात उजागर होने लगी है। प्रदेश में जिस तरह के हालात बन रहे है उसमें मध्यावधि चुनाव होना तय है, मौजूदा प्रदेश की सरकार में अपराध और अपराधियों का तेजी से मनोबल बढ़ा है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन प्रदेश के सामावेशी विकास का मॉडल है जिसे इस प्रशिक्षण शिविर के तहत सभी प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच विस्तार से रखी जायेगी। जिसे पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के कोने कोने में बसे गांव-गांव और जनजन तक पहंुचायेंगे प्रत्येक बिहारवासियों को पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा इसे प्रदेशभर में प्रचारित किया जायेगा। हमें हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना होगा और बुथ स्तर तक श्री चिराग ने कहा पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी और रणनीति तय करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सरकार बननी तय है बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के तहत प्रदेश का सामेकित विकास किया जायेगा।
पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में मंचस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग के अलावे सभी वरिष्ठ एवं राष्ट्रीय नेताओं द्वारा पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी का भव्य स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उन्हें मखाने की माला और शॉल भेंट कर की गई। कार्यक्रम की शुरूआत श्री चिराग ने सभागार में उपस्थिति पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और प्रशिक्षु प्रदेश, जिला और प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को पार्टी की शपथ दिलाई। प्रशिक्षण के पहले सत्र में देश की शिक्षा नीति पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार तथा विदेश नीति विषय पर विदेश नीति विशेषज्ञ आशुतोष पाठक ने विस्तार से व्याख्यान दिया। श्री पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के बौद्धिक समाज में किसी एक नेता की अगर चर्चा हो रही है तो वो सिर्फ चिराग की चर्चा हो रही है, पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन पूरे देशवासियों को आज आन्दोलित कर रहा है। उन्होंने दिवंगत नेता और पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान की संचार नीति की दूरदर्शिता का सराहना करते हुए कहा कि जब स्व0 पासवान जी संचार मंत्री थे तो उन्होंने गरीबों और मजदूरों के हाथ में मोबाइल फोन देने का जो सपना देखा था वह आज पूर्ण रूप से साकार हो गया है। आज श्री चिराग के विजन की चर्चा देश से बाहर यूरोपियन देशों में भी की जाने लगी है। अर्थ नीति पर अर्थशास्त्री डॉ एन.क.े चौधरी, कृषि नीति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, स्वदेशी स्वावलंबन रोजगार विषय पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ अच्युतानंद सिंह, भारतीय राजनीति में अल्पसंख्यक विषय पर राष्ट्रीय महसचिव डॉ0 शाहनवाज कैफ़ी और संगठन पर राष्ट्रीय महसचिव पूर्व विधायक सतीश कुमार ने व्याख्यान दिया।
श्री भट्ट ने पत्रकारो को बताया कि मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 अरूण कुमार, रेणु कुशवाहा, वरिष्ठ नेता डॉ0 सत्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 शाहनवाज अहमद कैफी, श्री अच्युतानंद सिंह, धनंजय मृणाल पासवान, शंकर झा, पूर्व विधायक सतीश कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह, मिथलेश सिंह, कृष्णा सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आसीम खान, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, संगठन मंत्री ई0 रविन्द्र सिंह, सदस्यता प्रभारी संजय रविदास महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दु कश्यप, प्रो0 एन0के0 चौधरी, श्री आशुतोष पाठक मौजूद थे।
Recent Post
जमुई के नए डीएम ने राकेश कुमार ने पदभार संभाला ....
Sep 30 2023
बिहार के मंत्री बोले पूरे देश में कमज़ोर वर्ग, दलित....
Sep 30 2023
सुशील कुमार मोदी बोले-ललन सिंह के चलते जदयू के पास....
Sep 30 2023
2000 के नोट बदलने की मियाद एक सप्ताह बढ़ी,अब 07 अक....
Sep 30 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
उत्तराखंड सरकार बनायेगी समान नागरिक संहिता का क़ानून : पुष्कर धामी
Mar 23 2022
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- परिवारवादी पार्टियों ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया:
Apr 06 2022
नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला हमला- 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना.हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे.
Aug 10 2022
भाजपा के नए संसदीय बोर्ड का एलान: गडकरी,शिवराज और शाहनवाज बाहर, येदियुरप्पा समेत इन नेताओं को मिली एंट्री
Aug 17 2022
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Aug 26 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजयां कहा कि ED ने 55 घंटे मुझे बिठाया लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। 55 घंटे, 55 दिन या 5 साल बैठा दो डरने वाला नहीं
Sep 04 2022
भाजपा के बिहार प्रभारी बने महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी
Sep 09 2022
उमर अहमद इलियासी बोले- मोहन भागवत राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि हैं
Sep 22 2022
सोनिया से मुलाकात के बाद गहलोत का बड़ा बयान, नहीं लडेंगे अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी पर छोड़ा फैसला
Sep 29 2022
कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार आज नए अध्यक्ष के लिए आज वोटिंग, 9 हजार वोटर 24 वर्ष बाद तय करेंगे कि कौन होगा नेहरू-परिवार के बाहर का व्यक्ति पार्टी का अध्यक्ष। फिलहाल सोनिया गांधी हैं अंतरिम अध्यक्ष। ममल्लिकार्जुन खड़गे-शशि थरूर दावेदार। खड़गे की जीत तय।
Oct 16 2022
कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे बने अध्यक्ष,शशि थरूर को हराया
Oct 19 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पिछड़े तथा अति पिछड़े वर्ग को उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण की सुविधा के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण के 50 प्रतिशत के दायरे को बढ़ाने की वकालत
Nov 08 2022
जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर विकास योजनाओं में देनी होगी हिस्सेदारी
Jan 07 2023
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के पुत्र साकेत मिश्र समेत छह लोग यूपी विधान परिषद के सदस्य मनोनीत
Apr 03 2023
कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली
Apr 06 2023
सीएम नीतीश कुमार ने मिशन 2024 के तहत विपक्ष की एकजुटता के लिए कांग्रेस से की बात
Apr 12 2023
भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने और मिलजुल कर चुनौती देने की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की मुहिम रंग लाने लगी,ममता-अखिलेश ने साथ रहने की हामी भरी
Apr 24 2023
बीजेपी विरोधी दलों की एकजुटता कठिन पर असंभव नहीं,शेत्रीय दलों के वर्चस्व के आगे कांग्रेस झुके तो चुनौती संभव
Apr 30 2023
आरसीपी सिंह ने नीतीश पर बोला हमला,2025 तक नहीं चलेगा जदयू
May 18 2023
श्री के एच मुनियप्पा जी को कर्नाटक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजस्व भूमि भवन आदि का बनाए जाने पर कांग्रेश के शीर्ष नेतृत्व आभार एवं रुदौली विधानसभा क्षेत्र की ओर से बधाई
May 20 2023
पटना में 12 जून को होगी बीजेपी विरोधी दलों की बड़ी बैठक, 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने पर करेंगे मंथन
May 28 2023
बीजेपी विरोधी दलों की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुम्बई में बैठक
Jun 19 2023
बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने ऐलान किया कि बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी
Aug 30 2023
आईएनडीआईए की तीसरी बैठक में ललन सिंह और तेजप्रताप सहित 13 सदस्यीय समन्वय समिति का एलान,
Sep 01 2023
इण्डिया v/s भारत की बहस में उलझा देश
Sep 07 2023
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की 14 सदस्यीय समन्वय समिति की पहली बैठक 13 सितंबर को दिल्ली में होगी
Sep 10 2023
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया।
Sep 25 2023
सुशील कुमार मोदी बोले-ललन सिंह के चलते जदयू के पास अब विलय या विलीन होने का विकल्प
Sep 30 2023
Top