Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
विशेष
Home
Single Post
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजयां कहा कि ED ने 55 घंटे मुझे बिठाया लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। 55 घंटे, 55 दिन या 5 साल बैठा दो डरने वाला नहीं
कोई रास्ता नहीं बचा... रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने बताया भारत जोड़ो यात्रा की क्यों पड़ी जरूरत
नई दिल्ली,04 सितंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजयां कहा कि ED ने 55 घंटे मुझे बिठाया लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। 55 घंटे, 55 दिन या 5 साल बैठा दो डरने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि आज संविधान और देश को बचाने का काम हर देशवासी को करना होगा। आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा।
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में राहुल गांधी ने कहा कि
देश पर सिर्फ दो उद्योगपतियों का कब्जा है। बेरोजगारी, महंगाई पर बोलने नहीं दिया जा रहा, भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत आ पड़ी है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर यह कहते हुए निशाना साधा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
राहुल गांधी ने रविवार कहा कि हमें संसद में नहीं बोलने दिया जा रहा है। देश पर सिर्फ दो उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है। आज देश दो हिस्सों में बंट गया है। मीडिया से लेकर दूसरे संस्थानों पर सरकार का दखल बढ़ गया है। संसद में भी बोलने नहीं दिया जा रहा है आज हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की क्यों जरूरत पड़ी।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत सभी देख रहे हैं। जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है। नफरत किसको होती है। नफरत डर का ही एक रूप है। आज महंगाई, बेरोजगारी का डर बढ़ताचच ही जा रहा है। बीजेपी और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर भय पैदा करते हैं। यह किसके लिए और क्यों करते हैं। इस नफरत का फायदा किसको मिल रहा है। क्या इस डर का फायदा आम आदमी को मिल रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 8 साल में दो उद्योगपति फायदा उठा रहे हैं। दूसरे उद्योगपतियों से भी पूछ लो। नोटबंदी में क्या हुआ सबने देखा। किसान कानून किसके लिए था। हिंदुस्तान का किसान सड़क पर आ गया और उसने अपनी शक्ति दिखा दी। किसान की शक्ति देखकर नरेंद्र मोदी को कानून वापस लेना पड़ा। बीजेपी ने हिंदुस्तान की हालत यह कर दी है कि देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। आज जो बेरोजगारी दिख रही है वह आने वाले समय में और बढ़ेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूछते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। हम कहते हैं कि हमने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई। विपक्ष जब इन बातों को संसद में उठाना चाहता है तो मोदी और उनकी सरकार बोलने नहीं देती। महंगाई, बेरोजगारी, चीन की बात नहीं कर सकते संसद में। टीवी अखबार पर इनका दखल है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्यों पड़ी। हमें सीधे जनता के बीच जाना है। क्योंकि मीडिया पर इनका नियंत्रण और संसद में यह बोलने नहीं देते तो यात्रा करनी पड़ेगी।
Recent Post
आज का पंचाग - राशिफल 6 फरवरी , 2023....
Feb 05 2023
उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू को बचाने के लिए 19-20 फरवर....
Feb 05 2023
आज का पंचाग - राशिफल 5 फरवरी , 2023....
Feb 04 2023
अडानी ग्रुप में चल रहे घमासान पर वित्त मंत्री निर्....
Feb 04 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
उत्तराखंड सरकार बनायेगी समान नागरिक संहिता का क़ानून : पुष्कर धामी
Mar 23 2022
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- परिवारवादी पार्टियों ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया:
Apr 06 2022
नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला हमला- 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना.हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे.
Aug 10 2022
भाजपा के नए संसदीय बोर्ड का एलान: गडकरी,शिवराज और शाहनवाज बाहर, येदियुरप्पा समेत इन नेताओं को मिली एंट्री
Aug 17 2022
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Aug 26 2022
भाजपा के बिहार प्रभारी बने महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी
Sep 09 2022
विपक्षी एकता भानुमती के कुनबे के समान - चिराग पासवान
Sep 22 2022
उमर अहमद इलियासी बोले- मोहन भागवत राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि हैं
Sep 22 2022
सोनिया से मुलाकात के बाद गहलोत का बड़ा बयान, नहीं लडेंगे अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी पर छोड़ा फैसला
Sep 29 2022
कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार आज नए अध्यक्ष के लिए आज वोटिंग, 9 हजार वोटर 24 वर्ष बाद तय करेंगे कि कौन होगा नेहरू-परिवार के बाहर का व्यक्ति पार्टी का अध्यक्ष। फिलहाल सोनिया गांधी हैं अंतरिम अध्यक्ष। ममल्लिकार्जुन खड़गे-शशि थरूर दावेदार। खड़गे की जीत तय।
Oct 16 2022
कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे बने अध्यक्ष,शशि थरूर को हराया
Oct 19 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पिछड़े तथा अति पिछड़े वर्ग को उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण की सुविधा के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण के 50 प्रतिशत के दायरे को बढ़ाने की वकालत
Nov 08 2022
जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर विकास योजनाओं में देनी होगी हिस्सेदारी
Jan 07 2023
Top