मॉस्को में आतंकवादी हमला: 60 लोगों की मौत  और 145 लोग घायल

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला हुआ है। हमले में 60 लोगों की मौत हो गई और 145 लोग घायल हुए हैं। 
रूसी मीडिया के मुताबिक, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। 
 आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।


Top